अकबरपुर: अकबरपुर में 41 डिग्री तापमान पार, गर्मी से बेहाल लोग—देसी उपायों का बढ़ा सहारा, नींबू के दाम आसमान पर
बुधवार को 2:00 बजे अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में तापमान जैसे ही 41 डिग्री के पार पहुंचा, जनजीवन पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं और इससे बचाव के लिए नए-नए देसी उपाय अपनाने लगे हैं। बाजारों में नींबू पानी, कच्चे आम का पना, सत्तू घोल और गन्ने के रस की मांग अचानक बढ़ गई है। जहां पहले कागजी नींबू किलो के हिसाब से