बहराइच: जिले में वर्ष भर में 283 लोगों की हुई मौत, 610 हुए घायल
जिले में सड़क हादसों का ग्राफ काफी बढ़ गया है। जिसके चलते एक वर्ष में 283 लोगों की मौत हो गई। वहीं 610 लोग घायल हुए हैं। इसका मुख्य कारण ब्लैक स्पॉट चिन्हित होने के बाद भी संकेतांक न लगना भी है। लेकिन यातायात और सहायक संभागीय परिवहन विभाग सिर्फ कागजों पर ही हादसे रोकने के उपाय करता दिख रहा है।