मुज़फ्फरनगर: स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ पालिका कर्मियों का हंगामा, अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में जोरदार प्रदर्शन
जनपद मुज़फ्फरनगर में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन कर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी को लेकर विरोध जताने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।