खंडवा नगर: खंडवा में 70 वर्षीय दादा ने तेंदुए से 6 मिनट संघर्ष कर पोती को बचाया
हाप सिंहनेबताया ने बताया की शनिवार सुबह 6 बज रहे थे। घर से 10 किमी दूर मैं और मेरी पोती रुखमा (10) जंगल में महुआ बीनने के लिए निकले। बच्ची पगडंडी वाले रास्ते पर मुझसे चार कदम पीछे चल रही थी। तभी झाड़ियों में छिपा बैठा तेंदुआ बाहर निकला और रुखमा पर झपट पड़ा। रुखमा चीखी तो मैंने पीछे मुड़कर देखा। तेंदुए ने अपने जबड़ों में रुखमा के सिर को जकड़ रखा था।