बागपत: इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी मुसीबत, दलित छात्रा ने ब्लैकमेल और तेजाब हमले की धमकी का लगाया आरोप
Baghpat, Bagpat | May 31, 2026 बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र निवासी एक दलित छात्रा ने सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेल, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए रविवार को करीब दोपहर 1:30 बजे कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद आरोपी युवक ने खुद को उसकी बिरादरी का बताकर दोस्ती की और बाद में व्हाट्सएप पर बातचीत