चरखारी: खरेला के बसौठ गांव में दिनदहाड़े बकरी चोरी, कार सवार ने रस्सी काटकर बकरा-बकरी ले गए, पुलिस जांच में जुटी
बसौठ गांव निवासी पीड़ित महिला घस्सी पत्नी जियालाल जीविका चलाने के लिए एक बकरा व एक बकरी पाले थी। दोपहर के समय कार सवार आए और बंधी बकरियों की रस्सी काटकर दोनों को कार में डालकर फरार हो गए। महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष खरेला ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज से कार की पहचान कर आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।