जशपुर: किसानों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान कांग्रेस ने ज्ञापन दिया, खाद-बीज संकट और कृषि बिजली दरों पर उठाई आवाज
छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस की जिला इकाई जशपुर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। किसान कांग्रेस ने प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों को खाद-बीज की कमी, डीजल संकट, कृषि बिजली दरों में वृद्धि, धान की लंबित राशि और विभागीय अनुदानों के भुगतान जैसी समस्याओं से जूझता बताते हुए तत्काल समाधान की मांग।