शाहजहाँपुर। अपनी फसलों की चिंता और किसानों के हक की मांग लेकर रामपुर जनपद के एक बुजुर्ग किसान बलवीर सिंह गंगवार ने अनोखी और साहस भरी पहल की है। किसानों की समस्याओं को सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुँचाने के संकल्प के साथ बलवीर सिंह 350 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा पर निकल पड़े हैं।