ग्वालियर के लोक शिक्षण विभाग में उस समय हलचल मच गई जब ट्रांसफर के बाद कोर्ट से स्टे लेकर पहुंचे संयुक्त संचालक अरविंद सिंह ने अपनी पुरानी कुर्सी पर फिर से दावा ठोक दिया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आए इस घटनाक्रम से विभाग में असमंजस की स्थिति बन गई।