गाज़ियाबाद: मोदीनगर के श्याम मार्केट में बाइक सवार टप्पेबाजों ने मिनी ट्रक से चोरी की डेढ़ लाख की दवाईयां, CCTV में कैद हुई वारदात
मोदीनगर के श्याम मार्केट के बाहर बाइक सवार टप्पेबाजों के द्वारा मिनी ट्रक से डेढ़ लाख रुपये की दवा चोरी करने का एक मामला बुधवार को सामने आया। इस घटना से जुड़ा एक CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मिनी ट्रक चालक ने बताया कि वे दवा लेकर श्याम मार्केट गए थे। इसी बीच बाइक सवार टप्पेबाज वहां पहुंचे और दवा से भरा पैकेट चुरा कर भाग गए।