गरखा: चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
Garkha, Saran | Apr 15, 2026 परसा थाना क्षेत्र के परसौना गांव में बुधवार की सुबह करीब 9:00 आपसी विवाद के दौरान एक सनकी चाचा ने अपने ही भतीजे पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान परसौना निवासी मुकेश राय के 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। घायल को परसा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।