मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम एवं राज्य योजना के तहत मोहगांव और जामगांव में किसानों को उन्नत किस्म का धनिया बीज वितरित किया गया। मंगलवार को तीन बजे उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने धनिया खेती की उन्नत तकनीक, बोवाई, सिंचाई और कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी दी। अतिथियों शिव पुषाम, रामलाल कोर्चे, उमेश पट्टा, धर्मू भांवरें आदि ने विस्तार से जानकारी दी।