मुज़फ्फरनगर: दुश्मनी में पड़ोसी को फंसाने की साजिश नाकाम, फर्जी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार, घर से मिले नकली नोट और तमंचा
चरथावल थाना क्षेत्र में चोरी और फायरिंग की झूठी सूचना देकर गांव के ही व्यक्ति को फंसाने की साजिश रचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के घर से अवैध 12 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और बच्चों के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते युवक ने फर्जी कहानी बनाई थी। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।