आगरा: पथौली बिचपुरी मार्ग पर पुलिस की बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, एसीपी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Mar 24, 2025 थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत पथोली बिचपुरी मार्ग पर पुलिस की एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई, पुलिस की मुठभेड़ के दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है, एसीपी लोहा मंडी मयंक तिवारी ने बताया है कि जगदीशपुरा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, बदमाश पर अलग अलग थाना क्षेत्रों में 32 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।