आगरा: ताजगंज में दो कैफे में अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, 10 लोगों को हिरासत में लिया
Agra, Agra | Mar 23, 2025 एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद के नेतृत्व में अवैध हुक्का बारों पर लगातार करवाई जा रही है, जिसमें ताजगंज पुलिस ने ताजगंज में दो कैफेस में छापा मारा है, जिनमें हुक्का पिलाने की सूचना मिली थी, पुलिस ने इस दौरान 10 लोगों को हिरासत में लिया है l, और 12 हुक्के, 10 हुक्के के पाइप, 1 चिमटा, 10 चिलम, दो पैकेट फ्लेवर, कोयला 8350 रुपए बरामद किए हैं।