गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत चोरी के 2 मोबाइल के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के 2 मोबाइल फोन के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने सोमवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रेल परिसर में गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में 1 को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुद का नाम मोहम्मद जावेद बताया है।