सुल्तानपुर: सपा सांसद राम भुआल की सांसदी पर मंडराया खतरा, मेनका गांधी द्वारा दायर रिट पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
सपा सांसद राम भुआल निषाद की सांसदी पर खतरे का बादल मंडराता दिख रहा है। उनके विरुद्ध पूर्व सांसद और भाजपा प्रत्याशी रही मेनका गांधी ने हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में बीते दिनों रिट फाइल की है, जिसमें आज सुनवाई है। मेनका गांधी ने दायर याचिका में कहा है कि निर्वाचित उम्मीदवार राम भुआल निषाद पर कुल 12 अपराधिक मामले लंबित है उन्होंने जिक्र 8 का किया है।