चैनपुर: वेतन नहीं मिला, इलाज भी अधूरा रह गया! कुरुमगढ़ की महिला चौकीदार बॉबी देवी की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Chainpur, Gumla | Jun 17, 2026 चैनपुर अंचल अंतर्गत कुरुमगढ़ थाना में पदस्थापित महिला चौकीदार बॉबी देवी (पति स्वर्गीय सुखराम मुंडा), निवासी ग्राम बामदा, का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिजनों ने विभाग पर तीन माह से वेतन भुगतान नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण समय पर समुचित इलाज नहीं हो सका, जिससे उनकी जान चली गई। मृतका के पुत्र राज