सागर नगर: सरकारी खरीदी में तारीख पर तारीख मिलने से, सागर मंडी में किसान सस्ते में गेहूं बेचने को मजबूर
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 15 अप्रैल से शुरू की जानी है सरकार तीन बार खरीदी की डेट बढ़ा चुकी है ऐसे में किसानों का मन टूटने लगे हैं और उन्हें मजबूरी में कृषि उपज मंडी में अपना गेहूं बेचना पड़ रहा है जहां उन्हें एवरेज भाव 2300 रुपए के आसपास मिल पा रहा है, और इस तरह किसान को प्रति क्विंटल 300 रुपए तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है