औरैया: डीएम-एसपी ने खानपुर में किया पैदल मार्च, शांति व भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की दी हिदायत
बृहस्पतिवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। बुधवार की दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के खानपुर इलाके में पैदल भ्रमण किया। पैदल मार्च के दौरान आलाधिकारियों ने नागरिकों और प्र