धार में कलेक्टर कार्यालय के सभागार में इंदौर कमिश्नर, डॉ सुदाम खाड़े द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026- निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।