अनूपपुर: पसान नगर पालिका परिसर से चंदन का पेड़ चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नगर पालिका परिषद पसान के परिषद परिसर से चंदन के कीमती पेड़ की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद नगर में हड़कंप मच गया है और नगर पालिका की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, परिषद परिसर में वर्षों पुराना चंदन का पेड़ लगा हुआ था, जिसे अज्ञात चोरों ने देर रात निशाना बनाते हुए काटकर चोरी कर लिया।