अनूपपुर: जिले में 24 घंटे में औसतन 18.9 मिमी बारिश, बेनीबारी में सर्वाधिक 83.6 मिमी वर्षा दर्ज
जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 18.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में जिले के विभिन्न वर्षामापी केंद्रों पर अलग-अलग मात्रा में बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 83.6 मिलीमीटर वर्षा बेनीबारी में दर्ज की गई। इसके अलावा बिजुरी में 39.9 मिलीमीटर, अमरकंटक में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है ।