हाथरस: गांव सितरापुर में छुट्टी पर अपने घर आए सिपाही ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्ट...
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव सितरापुर में नौकरी से छुट्टी पर अपने घर आए एक सिपाही ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना पर पहुंची कोतवाली सादाबाद पुलिस ने सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।