हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने नगला चौबे निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद
अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम लगाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने नगला चौबे निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामद शराब के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।