हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नगला इमरिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
गांव नगला इमलिया के पास बृहस्पतिवार को शाम के समय अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसी क्रम में पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।