हाथरस: जिला न्यायाधीश डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से जिला अलीगढ़ कारागार का किया निरीक्षण बंदियों से की बातचीत
आज दिन बृहस्पतिवार को हाथरस के माननीय जिला न्यायाधीश जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला अलीगढ़ कारागार का निरीक्षण किया है। इस दौरान तीनों अधिकारियों ने विचारधीन पुरुष बंदी व महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी हिस्ट्री टिकटों को देखा व उनकी समस्या को सुनकर निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।