धामपुर: रेहड़ क्षेत्र के बादीगढ चौराहे से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चालान
Dhampur, Bijnor | Apr 26, 2026 रविवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक रेहड़ क्षेत्र के बादीगढ चौराहे से मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर के गांव रानी नांगल के मुन्ना अली की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की और जसपुर के रामनगर वन निवासी सद्दाम को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर चोरी की गई बाईक बरामद की।