मदनपुर: बसंत मोड़ के पास पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 85 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार
मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलों पर लदी कुल 85 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में जितेंद्र कुमार (पिता- शिवचरण भुइया) एवं मनोज कुमार (पिता- सोमर चौधरी), दोनों निवासी पिछुलिया, थाना कासमा को गिरफ्त