बरेली: बरेली में शादी अनुदान योजना में बड़ा अपडेट, 6000 से ज्यादा आवेदन पहुंचे, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया लक्ष्य
बरेली में समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना को लेकर बड़ी बैठक आयोजित हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा वार सामूहिक विवाह कराने और योजना का लक्ष्य बढ़ाने की मांग उठाई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक करीब 60