औरैया: भाऊपुर निवासी एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर, हुआ घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी अवधेश कुमार पांडे पुत्र छेड़लाल पांडे बुधवार की सुबह 8 बजे किसी काम से सिकंदरा गए हुए थे। जब वह वहां से करीब 11:30 बजे वापस लौट रहे थे कि तभी गांव के सामने ही तेज रफ़्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।