खरगोन में बेटियों के आत्मरक्षा शिविर का शनिवार को शुभारंभहुआ। विश्वसखा कॉलोनी स्थित बगीचे परिसर में आयोजित इस शिविर में 125 किशोरी बालिकाएं शामिल हुईं। प्रशिक्षक सूरज पाल ने उन्हें कराटे की गतिविधियां समझाईं और अभ्यास कराया। इस दौरान बालिकाओं ने 'जय भवानी जय शिवाजी' के जयकारे लगाए।