अमरोहा: अमरोहा देहात में खौफनाक वारदात: मासूम की गर्दन पर चाकू, 'शहीद' के घर से 30 लाख की डकैती, पुलिस ने बताया चोरी
Amroha, Amroha | Jun 12, 2026 अमरोहा शहर के देहात थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए बलिदानी सैनिक के मकान में किराए पर रह रहे परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट कर ली। दो महिलाओं और एक युवक ने घर में घुसकर बच्चे की गर्दन पर चाकू रख दिया और दंपती को बंधक बनाकर करीब 30 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात तथा 1 लाख 15 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।