सिमडेगा: सिमडेगा खैरनटोली पेट्रोल पंप के पास वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत लोगों ने किया रोड जाम
सिमडेगा खैरनटोली पेट्रोल पम्प के पास मालवाहक ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई घटना मंगलवार की है। वहीं आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 143 को जाम कर दिया। बताया गया की असीम प्रधान नामक युवक काम करने के लिए जा रहा था इसी दौरान पीछे से ट्रक ने धक्का मारा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई बाद में काफी देर के बाद पुलिस के प्रयास से जाम खोला गया।