बयाना: बयाना में सैनी समाज ने धूमधाम से मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती
बयाना में शनिवार को सैनी समाज ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर बैंडबाजों, धार्मिक भजनों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर कचहरी रोड, पंचायत समिति, बजरिया, सुभाष चौक, शिवगंज मंडी, जवाहर चौक और छोटा बाजार जैसे प्रमुख मार्गो से गुजरी है