बेन: भातू बिगहा गांव में ज़मीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, सात घायल, मारपीट का वीडियो वायरल
Ben, Nalanda | May 25, 2026 बेन थाना क्षेत्र के भातू बिगहा गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर शनिवार रात एक बार फिर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार की सुबह 10:00 बजे से वायरस तेजी से हो रहा है। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, एक पक्ष के चार तथा दूसरे पक्ष के तीन लोग जख्मी हुए हैं।