जौनपुर: कलेक्ट्री में निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली और महंगी किताबों की अनिवार्य बिक्री के खिलाफ शिवसेना ने आवाज बुलंद की है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे जिला प्रभारी विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।