झांसी: भाजपा स्थापना दिवस पर झाँसी में 74 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, सांसद और विधायक रहे मौजूद
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2026 भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर के झाँसी जिला कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान पार्टी की नींव मजबूत करने वाले 74 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि वरिष्ठों के परिश्रम के कारण ही आज भाजपा का यह विशाल स्वरूप है। विधायक रवि शर्मा और राजीव सिंह पारीछा मौजूद रहे।