नैनपुर: ग्राम अतरिया के जंगल में वृद्ध ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Nainpur, Mandla | Apr 12, 2026 ग्राम पंचायत अतरिया के जंगल मे शनिवार शाम 7 बजे करीब एक वृद्ध पेड़ में फांसी पर लटका मिला। मृतक झाड़ूलाल पिता बाबूलाल उम्र 60 वर्ष जो अतरिया का निवासी था एवं दोपहर से घर नहीं आया था। शाम को ग्राम के पास के जंगल में वह झाड़ से लटका मिला। सूचना पर नैनपुर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की। रविवार 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच जारी।