भोगांव: बेवर क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
बेवर के मोहल्ला धनकारी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 28 वर्षीय सलमा पत्नी यूसुफ का शव शनिवार रात ससुराल के ऊपरी कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी रविवार सुबह मृतका के मायके पक्ष को हुई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।