टोंक: ग्राम बंबोर निवासी पीड़ित ने मारपीट के मामले को लेकर सदर थाना में दी रिपोर्ट
टोंक सदर थाना अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ग्राम बंबोर निवासी पीड़ित रामनिवास पुत्र रामफूल गुर्जर ने सदर थाना में उपस्थित होकर मारपीट के मामले को लेकर नामजद रिपोर्ट दी है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि कालू पुत्र श्योजीलाल नाथ ने लकड़ी से मारपीट की है। जिससे पीड़ित का बाया हाथ टूट गया। पीड़ित का इलाज सआदत अस्पताल में चल रहा है।