गया टाउन सीडी ब्लॉक: बंगाल की खाड़ी में गतिविधि से गया का मौसम बिगड़ा, घने बादलों के साथ शुरू हुई बारिश
बंगाल की खाड़ी में उपजी गतिविधि के कारण मौसम बिगड़ा है।शुक्रवार की सुबह 7 बजे से तेज हवा, गरज और चमक के साथ तेज बारिश हो रही है।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर में प्रवेश किया है।इसके प्रभाव से बिहार के दक्षिणी भाग पर भी एक चक्रवातीय परिसंचरण बना है।इसके कारण बादल,तेज हवा,गरज और बारिश हो रही है।