रामपुर: जामा मस्जिद में रमज़ान की 24वीं तरावीह पर कुरान मुकम्मल हुआ
Rampur, Rampur | Mar 24, 2025 सोमवार को रात दस बजे जामा मस्जिद में रमज़ान की 24 वी तरावीह पर कुरान मुकम्मल हुआ। मौलवी एहतेशाम उल्ला खान ने हर रोज़ कुरान का सवा पारह तरावीह में तिलावत किया हाफिज़ मुहम्मद मुबीन खान ने समाअत की। कुरान मुकम्मल होने पर मुफ़्ती मेहबूब अली साहब ने तकरीर कर रमज़ान और कुरान की फ़ज़ीलत बताई। इमाम जामा मस्जिद मौलवी नासिर खान ने तकरीर कर शब के कद्र के बारे में बताया।