अनूपपुर: चंगेरी से गुमशुदा महिला सीता केवट सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपी गई
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 75/25 के तहत लापता महिला सीता केवट, निवासी धनकुटा, को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम चंगेरी से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे सीता केवट को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली हैं।