हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक के पास ओकनी मोड़ स्थित लक्ष्मी ई-वी स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन झामुमो के वरिष्ठ नेता रामा सोनी ने फीता काटकर किया। शोरूम संचालक जवाहर सोनी ने बताया कि यहां गरुड़ा ब्रांड की विभिन्न रेंज की इलेक्ट्रिक स्कूटियां उपलब्ध हैं, साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष छूट भी दी जा रही है। रामा सोनी ने कहा कि यह शोरूम लोगों को किफायती व पर्यावरण-अनुकूल परिवहन का बेहतर विकल्प देगा। उद्घाटन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।