हुज़ूर: भोपाल के न्यू मार्केट में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई, 6 ट्रक सामान जब्त
Huzur, Bhopal | Sep 13, 2024 भोपाल के न्यू मार्केट में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। यहां हॉकर्स ने अवैध तरीके से दुकानें लगा रखी थीं। यहां से निगम ने 6 ट्रक सामान जब्त किया। वहीं, दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दुकानों के बाहर सामान न रखें। वरना जब्त कर लेंगे। कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी जताया, लेकिन निगम की सख्ती के आगे उनके एक न चली।