कैराना: कैराना में तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल, दो की हालत चिंताजनक
Kairana, Shamli | Mar 28, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला रेतावाला निवासी सादिक, अरबाज, रिहान, अरमान व नईम शुक्रवार रात करीब दस बजे स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर पानीपत की ओर जा रहे थे। पांचों की उम्र करीब 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है। जैसे ही उनकी तेज रफ्तार कार पंजीठ बिजलीघर के निकट पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराई।