बिसौली: आसफपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली जागरूकता रैली, पोषण पखवाड़ा अभियान का किया शुभारंभ
आसफपुर में बाल विकास परियोजना के तहत गुरुवार को 1 बजे करीब आसफपुर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। रैली का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा सिंह राठौर के निर्देशन में किया गया।