सोहागपुर: ग्राम करनपुर के व्यक्ति से RCM कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, लिंक क्लिक करते ही खाते से ₹31,000 गायब
सोहागपुर के ग्राम करनपुर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। आरोपी ने खुद को RCM कंपनी का अधिकारी बताकर कमीशन दिलाने के नाम पर व्हाट्सएप लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के बैंक खाते से फोनपे के माध्यम से 31 हजार 263 रुपये कट गए। घटना 5 जुलाई की बताई जा रही है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग अज्ञात मोबाइल धारक के खिला