नौतन प्रखंड क्षेत्र के खड्डा पंचायत सरकार भवन परिसर में शुक्रवार के दोपहर करीब 12:00 बजे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रीता देवी ने की। यह कार्यक्रम विकसित भारत जी राम जी योजना, रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित।